आप की रैली पर मनोज तिवारी का तंज, कहा- रामलीला मैदान में रैली करने की हिम्मत नहीं

भाजपा ने जंतर-मंतर पर विरोधी पार्टियों की रैली को फ्लॉप शो करार दिया है। दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि विपक्षी पार्टियों को जनता का साथ नहीं मिल रहा है। इसलिए वे रामलीला मैदान में रैली करने की हिम्मत नहीं जुटा सकीं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल में दिल्ली को बदहाल कर दिया है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव के समय दिल्ली के लोगों से 70 वादे किए थे, जिसमें से एक भी पूरा नहीं हुआ। इससे लोगों में इस सरकार को लेकर आक्रोश है। इस सरकार के चार साल पूरे होने पर बृहस्पतिवार को भाजपा काला दिवस मनाएगी।

More videos

See All