अरविंद केजरीवाल का बड़ा एलान, कहा- इस शर्त पर कर सकते हैं गठबंधन

रोहताश नगर विधानसभा क्षेत्र की तीन कच्ची कॉलोनियों में मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विकास कार्यो का शिलान्यास किया। न्यू अशोक नगर हरिजन बस्ती, मक्की सराय और नत्थू कॉलोनी में करीब छह करोड़ की लागत से 149 गलियां और 22 किलोमीटर नालियां बनाई जाएंगी। 15 अगस्त से पहले यह कार्य पूरा हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में 15 साल तक कांग्रेस की पिछली सरकार रही थी, लेकिन उस दौरान इन कच्ची कॉलोनियों में पांच गलियां भी नहीं बन पाई।
उन्होंने कहा जो पार्टी दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलवाने का वादा करेगी, लोकसभा चुनाव में वह उसका समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा 56 इंच के सीने वाले को सिर्फ आप हरा सकती है। उन्होंने इलाके के सांसद व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के लिए कहा दिल्ली की जनता सीलिंग से परेशान हैं, लेकिन तिवारी ने सीलिंग का मुद्दा एक बार भी संसद में नहीं उठाया। तिवारी को डर है अगर वह सीलिंग का मुद्दा संसद में उठाएंगे तो उनके वरिष्ठ नेता गुस्सा हो जाएंगे।

More videos

See All