अगर हम आज एकजुट नहीं हुए तो हम सबके लिए यह आखिरी चुनाव होगा : चंद्रबाबू नायडू

लोकसभा चुनाव 2019 में तीन महीने से भी कम का समय शेष है, ऐसे में भाजपा नीत केंद्र सरकार के खिलाफ महागठबंधन अपना स्वरूप लेता दिखाई दे रहा है। मोदी सरकार के खिलाफ एकजुटता दिखाने की कड़ी में बुधवार जंतर मंतर पर आम आदमी पार्टी की मेगा रैली शुरू हो चुकी है। रैली में अपने संबोधन में सीताराम येचुरी ने कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाम दुर्योधन और दुशासन की तरह हैं और पांच पाण्डव जनता के हाथ की पांच अंगुलियां हैं। 
इस रैली में आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि हमलोग खतरे में हैं, हमें देश को बचाना है। लोकतंत्र खतरे में है। अगर हम आज एकजुट नहीं हुए तो हम सबके लिए यह आखिरी चुनाव होगा। आने वाले समय में कोई चुनाव नहीं होगा।
इस रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ने कहा कि ससंद का आज आखिरी दिन है। आज मोदी सरकार की भी दिन पूरा हो गया है। दिल्‍ली में आम आदमी पार्टी सभी सीटें जीतने वाली हैं। हमें देश को अमित शाह और मोदी से बचाना हैं वो देश तोड़ना चाहते हैं, हमें देश जोड़ना है। उन्‍होंने नारा दिया 'नौजवान बचाओ मोदी हटाओ , किसान हटाओ'। उन्‍होंने फोन टैपिंग का भी मामला उठाते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्‍होंने कहा की आज सभी के फोन टैप किए जा रहे हैं।

More videos

See All