कैप्टन अभिमन्यु एमआईटी इंडिया कांफ्रेंस को मुख्य वक्ता के तौर पर करेंगे संबोधित

वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु को प्रतिष्ठित एमआईटी इंडिया कांफ्रेंस को मुख्य वक्ता के तौर पर संबोधित करने का निमंत्रण मिला है। इस कांफ्रेंस का आयोजन 16 फरवरी को कैम्ब्रिज में एमआईटी कैम्पस में होगा। कैप्टन अभिमन्यु हरियाणा के पहले मंत्री हैं जिन्हें दुनिया की इस प्रतिष्ठित कांफ्रेंस में मुख्य वक्ता के तौर पर अपनी बात रखने के लिए आमंत्रित किया गया है।
गत वर्ष हार्वर्ड इंडिया कांफ्रेंस को संबोधित करने वाले हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु को इस वर्ष मेसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट्स ऑफ़ टेक्नॉलोजी, कैम्ब्रिज की और से निमंत्रण मिला है। वित्त मंत्री को वहां आयोजित होने वाली इंडिया कांफ्रेंस में अपना भाषण देने के लिए बुलाया गया है। वित्त मंत्री के अलावा इस कांफ्रेंस में अपनी बात रखने वालों में पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली, भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन, सांसद सुब्रमनियम स्वामी, फिल्म अभिनेता अनुपम खेर और फरहान अख्तर, पत्रकार शिरीन भान सहित अलग-अलग क्षेत्रों की नामी हस्तियाँ शामिल हैं।

More videos

See All