लोकसभा चुनाव से पूर्व युवा कांग्रेस अपने साथ युवा शक्ति व किसान वर्ग को जोड़ेगी। यह दोनों ही वर्ग कांग्रेस का हथियार भी लोकसभा के चुनाव में होंगे और इन्हीं के बलबूते पर कांग्रेस केंद्र से भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी। एक रोडमैप के जरिए इन दोनों ही वर्ग के

लोकसभा चुनाव से पूर्व युवा कांग्रेस अपने साथ युवा शक्ति व किसान वर्ग को जोड़ेगी। यह दोनों ही वर्ग कांग्रेस का हथियार भी लोकसभा के चुनाव में होंगे और इन्हीं के बलबूते पर कांग्रेस केंद्र से भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी। एक रोडमैप के जरिए इन दोनों ही वर्ग के लोगों को वह सभी सुविधाएं देने का खाका भी तैयार होगा जो सुविधाएं भाजपा की केंद्र व प्रदेश शासित सरकारें अभी तक नहीं दे पाई हैं।
कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के नवनियुक्त युवा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष विजेंद्रकर्ण ने धर्मशाला में आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन में यह बात कही। युवा कांग्रेस इन कुछ ज्वलंत मुद्दों को लेकर लोगों के बीच जाएगी और केंद्र और प्रदेश सरकार की कारगुजारियों से लोगों को अवगत करवाएगी। उन्होंने कहा कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में इस सभी विधानसभा क्षेत्र से भारी लीड भी कांग्रेस के प्रत्याशी को मिलेगी।

More videos

See All