प्रदेश अपहरण उद्योग बनने की कगार पर : शिवराज सिंह

मध्य प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि प्रदेश जिस तरह के हालात निर्मित हो रहे हैं उसे देख लगता है कि प्रदेश में जल्द ही अपहरण उद्योग बनने की कगार पर है। डाकुओं का दौर प्रदेश में फिर लौट रहा है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि मुझे याद है, जब मैं पहली बार मुख्यमंत्री बना था तब मैंने कहा था मध्यप्रदेशमें या तो शिवराज रहेगा या तो फिर डाकू। कांग्रेस नेता अजय सिंह ने सवाल उठाने पर शिवराज सिंह चौहान को ही डकैतों का सरगना कहा है। 
उल्लेखनीय है कि इंदौर के बाद चित्रकूट में दो भाईयों के अपहरण की घटना के बाद प्रदेश कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि ये सब बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के किए गए तबादलों का नतीजा है। तबादला सिर्फ इसलिए किए गए कि वो अधिकारी पिछली सरकार द्वारा तैनात किए गए थे। इसी का नतीजा है कि प्रदेश में पिछले दो महीने में अपराध चरम पर पहुंच गए हैं। इंदौर और चित्रकूट में हुई घटनाएं इसी का नतीजा हैं। अपराधी बैखोफ हो गए हैं।

More videos

See All