भ्रष्टाचार पर प्रधानमंत्री की चुप्पी संदिग्ध, भाजपा के डीएनए में है भ्रष्टाचार- अशोक तंवर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने प्रधानमंत्री की कुरुक्षेत्र जनसभा को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर प्रधानमंत्री की चुप्पी संदिग्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के डीएनए में ही भ्रष्टाचार है। गंगा के तट पर झूठ बोल कर मोदी ने वोट बटोरे लेकिन कुरुक्षेत्र की जनता माफ नहीं करेगी। सिरसा में अशोक तंवर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
एनएसयूआई के तत्वावधान में आयोजित बेहतर भारत, बेहतर हरियाणा, बेहतर सिरसा यात्रा के शुभारंभ अवसर पर अशोक तंवर ने यमुनानगर में सरकारी संरक्षण में माइनिंग घोटाले के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि तीन लाख करोड़ का माइनिंग घोटाला हुआ है। उस पर प्रधानमंत्री कुछ नहीं बोल रहे।

More videos

See All