आज दिल्ली में 'आप' की महारैली, शामिल होंगी ममता बनर्जी समेत विपक्ष के कई नेता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली में बुधवार को जंतर मंतर पर होने वाली विपक्ष की रैली में हिस्सा लेंगी। रैली के बाद ममता बनर्जी संसद भवन भी जाएंगी। बनर्जी राजधानी में बुधवार को जंतर मंतर पर आम आदमी पार्टी की तरफ से आयोजित ‘तानाशाही हटाओ, देश बचाओ’ रैली को संबोधित करेंगी।
सूत्रों ने बताया कि इसके बाद वह संसद में तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय जाएंगी। यहां वह अपनी पार्टी व दूसरे दलों के सांसदों से मुलाकात करेंगी। बनर्जी शहर में एक सरकारी कार्यक्रम में भी शामिल होंगी। कोलकाता में पार्टी के एक नेता के मुताबिक ममता के बृहस्पतिवार तक दिल्ली में रहने की संभावना हैं।

More videos

See All