युवाओं और किसानों के हित में कदम उठाएगी कांग्रेस : सतेन्द्र सिंह

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतेन्द्र सिंह ने अपने प्रचार अभियान के तहत झिड़ी, ढाणी पीरवाली, ढंढूर, जाखोद खेड़ा, बीड, न्योली खुर्द, सलेमगढ़, काबरेल, घुड़साल, ढाणी मोहब्बतपुर, चूली कलां, सदलपुर, मंडी आदमपुर व सीसवाल में दौरे किए। इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र में समस्याओं की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि आज बेरोजगारी की समस्या विकराल रूप ले रही है। रोजगार न मिलने के बाद पढ़ा-लिखा युवा नशे की तरफ जा रहे हैं। बेरोजगारी युवाओं के लिए एक बड़ी समस्या बन चुकी है। इसके अलावा गांवों में बसों की समस्या से भी ग्रामीणों ने अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि गांवों में बस की समस्या गंभीर है। ज्यादा परेशानी पढऩे जाने वाले विद्यार्थियों को आ रही है। चूली कलां में ग्रामीणों ने बस समस्या को ठीक करवाने की मांग की। इस अवसर पर ग्रामीणों ने गांव की अनेक समस्याओं को कांगे्रस नेता के साथ सांझा किया। सतेन्द्र ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा युवाओं और किसानों को आगे बढ़ाने का कार्य किया। युवावर्ग को रोजगार देने की दिशा में कांग्रेस ने अनेक कदम उठाए। मौजूदा भाजपा सरकार ने युवाओं का रोजगार छीना और किसानों को बदहाली पर लाकर खड़ा कर दिया है। किसान धरना-प्रदर्शन करने पर मजबूर हैं। वहीं व्यापार पर भी काफी असर पड़ा है। व्यापारी वर्ग आर्थिक तंगी झेल रहा है और कर्मचारी वर्ग भी अपनी मांगे मनवाने के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों का अब भाजपा से मोहभंग हो गया है और कांग्रेस को सत्ता सौंपने का मन बना लिया है। आने वाली सरकार कांग्रेस की है। कांग्रेस सतासीन होने के बाद जनहित के साथ युवाओं और किसानों की प्रगति की दिशा में कार्य करेगी। 
इस दौरान सेवादल प्रधान सुशील गोदारा, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रधान सुशील सिंगला, आदमपुर ब्लाक प्रधान चंद्रप्रकाश सोनी, घुड़साल के पूर्व सरपंच नंदलाल सहारण, सलेमगढ़ से सतबीर बैनीवाल सहित अनेक कार्यकर्ता उनके साथ थे।

More videos

See All