जम्मू-कश्मीर में भाजपा के बिना नहीं बनेगी कोई सरकार: राम माधव

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने कहा हैं कि जम्मू कश्मीर में भाजपा के बिना कोई सरकार नहीं बनेगी। गत विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 25 सीटें जीती थीं। इस बार और मजबूत होकर भाजपा उभरेगी। कश्मीर में भी हिंदोस्तान के साथ खड़े दल की जीत होगी।पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता के आवास पर पार्टी का झंडा फहराकर मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान का राज्य में आगाज करने करने के उपरांत राम माधव ने कहा कि राज्य में लोकसभा के साथ साथ विधानसभा के चुनाव भी होने है। चुनाव आगे पीछे हो सकते है। लेकिन भाजपा के बिना जम्मू कश्मीर में कोई सरकार नहीं बनेगी।

More videos

See All