जीरो बजट खेती के नाम पर खर्च कर दिए लाखों रुपये, विधानसभा में उठा मामला

कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी ने साल 2019-20 के बजट को निराशाजनक करार दिया। बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए किन्नौर से विधायक जगत सिंह नेगी ने कहा कि जीरो बजट खेती के नाम पर किसानों को गुमराह करने का काम बंद किया जाए।बिना बजट कैसे कोई किसान खेती कर सकता है। उन्होंने कहा कि पीटरहॉफ शिमला में इस योजना के प्रचार-प्रसार पर लाखों रुपये खर्च कर दिए गए। अच्छा होता यह पैसा किसानों को दिया जाता।

नेगी ने कहा कि बजट में अनुसूचित जनजातीय क्षेत्र की जनता से धोखा हुआ है। मुख्यमंत्री ने जनजातीय क्षेत्रों का बजट में जिक्र तक नहीं किया। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास का नारा बेमानी साबित हो रहा है। पर्यटन और लोक निर्माण विभाग का पैसा मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में खर्च हो रहा है।

आईपीएच और बागवानी का पैसा महेंद्र सिंह के विधानसभा क्षेत्र में। ऐसे में पूरे प्रदेश का विकास तो हो नहीं पा रहा है। नेगी ने कहा कि जनमंच पर लाखों रुपये लंच में खर्च किए जा रहे हैं। इसका ऑडिट होना चाहिए। उन्होंने बजट को मजदूर, युवा, महिला, किसान-बागवान विरोधी बताया। 

More videos

See All