इस बार देश व प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनना मुश्किल- अभय चौटाला

भिवानी में नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने दावा किया कि इस बार देश व प्रदेश में किसी भी दल की पूर्ण बहुमत की सरकारें नहीं बनेंगी। साथ ही उन्होने बिना नाम लिए आप व जेजेपी गठबंधन बनने से पहले टूटने की बात कही। उन्होंने कहा कि वो विधानसभा में सीएम मनोहरलाल से पूछेंगे कि उन्होंने किससे प्यार किया और किससे जंग लड़ी।
बता दें कि नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला बवानीखेड़ा कस्बा के गांव अलखपुरा पहुंचे थे। वो यहां अपनी पार्टी के जिला प्रधान सुनील लांबा की बेटी की शादी में आए थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से रुबरु होते हुए ताजा राजनीतिक हालातों व इनेलो द्वारा जल्द ही बड़ी रैली करने पर चर्चा की।
इस दौरान अभय सिंह चौटाला ने कहा कि देश व प्रदेश में ऐसे हालात हैं कि इस बार किसी भी दल की पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि जनता को फैसला लेना चाहिए कि बहुमत की सरकार बने और लोगों के काम हों। उन्होने कहा कि इनेलो जल्द ही हांसी में एक बड़ी रैली करेगी, जिसमें लाखों लोग पहुंचेंगे और जता देंगे कि इस बार प्रदेश में देवीलाल की नीतियों की सरकार बनेगी। भाजपा से गठबंधन को लेकर बार-बार किए गए सवालों को अभय टालते नजर आए। उन्होंने यही कहा कि उनका गठबंधन जनता के साथ है। वहीं इस सवाल पर उन्होंने नाराजगी भी जताई।

More videos

See All