आगामी चुनाव में बीजेपी होगी सत्ता से बेदखल - अमन अहमद

फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र के अमन अहमद ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर के जन्म दिवस के उपलक्ष में एक कार्यक्रम का आयोजन किया और केक काटकर हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर का जन्मदिन बनाया। कार्यक्रम में 5000 से अधिक लोग शामिल हुए। 
इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अजय सिंह यादव भी शामिल हुए। गाड़ियों बाइकों के काफिले के साथ बफकाली चौक से साकस गांव तक रैली भी की गई। कार्यक्रम में कैप्टन अजय यादव ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी सरकार ने समाज से अमन और चैन का कत्ल कर दिया है। वहीं अमन अहमद खट्टर सरकार पर हमलावर होते हुए बोले खट्टर सरकार के राज में सामाजिक ताने-बाने और सांप्रदायिक सौहार्द्र को चोट पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में जनता भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बेदखल करेगी और कांग्रेस को सत्ता में पुनः स्थापित करेगी।

More videos

See All