श्रीकृष्ण की कर्मस्थली कुरुक्षेत्र पहुंच पीएम नरेंद्र मोदी, देंगे कर्म का संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोडी़ देर में श्रीकृष्ण की कर्मस्थली कुरुक्षेत्र पहुंच गए हैं। वह 'स्‍वच्‍छ शक्ति 2019' से देश भर की महिलाओं को कर्म का संदेश देंगे। यहां पहुंचने पर प्रधानमंत्री का मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल ने स्‍वागत किया। मोदी मंच पर पहुंचे तो कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने नारे लगाकर व हर्ष घ्‍वनि से उनका स्‍वगात किया।
इससे पहले सुबह करीब 11 बजे समाराेह में कार्यक्रम शुरू हो गया  और विभिन्‍न राज्‍यों से अाईं महिलाएं विविध कार्यक्रम पेश किए। समारोह में केंद्रीय मंत्री उमा भारती भी पहुंची हैं। कार्यक्रम स्‍थल पर मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल और हरियाणा भाजपा के अन्‍य वरिष्‍ठ नेता मौजूद हैं। पीएम मोदी के स्वागत के लिए धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को दुल्‍हन की तरह सजाया गया है। इसी मौके पर प्रधानमंत्री मोदी हरियाणा को कई बड़ी परियोजनाओं की सौगात भी देकर जाएंगे। कार्यक्रम स्‍थल पर महिलाएं पहुंच गई हैं। इस स्वच्छ शक्ति- 2019 कार्यक्रम में देशभर से अाईं करीब साढ़े 22 हजार महिलाएं भाग ले रही हैं।

More videos

See All