भाजपा कोर ग्रुप की बैठक : सपा, बसपा और कांग्रेस को कदम-कदम पर घेरने का फैसला

 लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में न केवल सपा-बसपा पर आक्रामक रहेगी बल्कि कांग्रेस को भी कदम-कदम पर घेरेगी। इसके साथ ही पार्टी सार्वजनिक रूप से कांग्रेस को बहुत तरजीह नहीं देगी।
राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान विधानसभा में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सपा-बसपा पर ही ज्यादा आक्रामक थे। इसके साथ ही भाजपा मुख्यालय में कोर ग्रुप ने मंथन कर तय किया कि आज से अभियानों के जरिये भाजपा की चुनावी रेल सरपट दौड़ेगी और पूरे सूबे में विपक्ष का माहौल नहीं बनने देगी।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कल पार्टी की नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ लखनऊ में भाजपा विरोधी माहौल बनाने में जुटे थे, जबकि भाजपा मुख्यालय में संगठन के साथ सरकार भी अपनी चुनावी रणनीति बनाने में जुटी थी।

More videos

See All