जनमंच पर जयराम व मुकेश अग्निहोत्री में तीखी नोकझोंक

 जनता की समस्याओं का समाधान करने का जरिया बने जनमंच पर सोमवार को सदन गरमाया। इसके आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के बीच तीखी नोकझोंक हुई। सत्ता पक्ष व विपक्ष के बीच शोरशराबा हुआ। मुख्यमंत्री ने सख्त लहजे में कहा कि मुकेश का 'टेंपरामेंट लूज' ही रहता है। उन्होंने विपक्षी सदस्यों के तौर- तरीके पर सवाल उठाए।
कांग्रेस विधायकों ने जनमंच की तुलना पूर्व सरकार के कार्यकाल में शुरू प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम से की। इस पर जयराम ठाकुर ने आपत्ति जताई। मूल सवाल रामपुर के विधायक नंदलाल ने पूछा था कि प्रदेश में जनमंचों पर कितनी राशि खर्च हो रही है। क्या सरकार विधानसभा क्षेत्रों में ऐसे ही कार्यक्रम विधायकों के लिए भी चलाएगी और क्या उसका खर्च भी सरकार वहन करेगी? मेरे मित्रों को जनमंच से परेशानी मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे मित्रों को जनमंच से परेशानी है। अभी तो जिला मुख्यालयों में भी जनमंच होंगे।
खोदने से कुछ नहीं मिलेगा। सरकार जनमंच में आए लोगों, अधिकारियों व कर्मचारियों को सादा भोजन देगी। जो भोजन आम आदमी के लिए पकता है, वही मंत्री व अधिकारियों को परोसा जाता है। इसमें जनता के पैसों का दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा। न उगलते बन रहा, न निगलते। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जनमंच सरकार के गले में फंस गया है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विपक्ष के गले में फंसा है, न उगलते बन रहा है और न निगलते। उन्होंने कांग्रेस विधायक के उस दावे को भी खारिज किया जिसमें कहा गया था कि ऐसे ही कार्यक्रम प्रशासन जनता के द्वार भी थे।
 

More videos

See All