प्रियंका गांधी के रोड शो से पूरे देश में बनेगा माहौल- अशोक गहलोत

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि पार्टी की नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी के उत्तर प्रदेश में रोड शो से पूरे देश में एक संदेश जाएगा और पार्टी के पक्ष में माहौल बनेगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रियंका खुद को रोडशो तक सीमित नहीं रखेंगी और लगातार उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगी.
पार्टी महासचिव बनने के बाद पहली बार लखनऊ गयी प्रियंका गांधी ने सोमवार को वहां राहुल गांधी के साथ रोड शो किया. इसके बारे में पूछे जाने पर गहलोत ने कहा, ‘इससे एक संदेश जाएगा पूरे उत्तर प्रदेश और पूरे देश में.’ इसके साथ ही गहलोत ने आरोप लगाया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असत्य बोलकर, झूठे वादे कर अपने पांच साल के शासन काल में देश का जो भट्ठा बैठाया है उससे लोगों ने अब उम्मीद छोड़ दी है.’’
 

More videos

See All