हिमाचल में भाजपा ने मनाया समर्पण दिवस

भाजपा हिमाचल प्रदेश ने आज पूरे प्रदेश भर में समर्पण दिवस मनाया। प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि आज का दिन भाजपा ने समर्पण दिवस के रूप में प्रदेश के सभी बूथों पर मनाया, इस कार्यक्रम के अंतर्गत सभी कार्यकर्ताओं ने डिजिटल माध्यम से मोदी एप स्व या चेक से पांच रुपये से लेकर एक हज़ार रुपये तक कि राशि भाजपा को समर्पित की। उन्होंने बताया की हर बूथ पर भाजपा के न्यूनतम दो कार्यकर्ताओं ने मोदी एप के माध्यम से यह समर्पण राशि भाजपा को अर्पित की । उन्होंने कहा दीनदयाल जी के बलिदान दिवस पर भाजपा देशभर में हर बूथ पर 'समर्पण दिवस' आयोजित कर रही है उसी प्रकार से हिमाचल में भी हर बूथ पर यह कार्यक्रम हो रहा है।
उन्होंने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने सबसे पहले देश, उसके बाद पार्टी और अंत में मैं के सिद्धांतों की राजनीति से कार्यकर्ताओं को संस्कारित करने का काम किया। उनका एकात्म मानववाद का दर्शन न केवल भारत अपितु सम्पूर्ण विश्व की समस्याओं का समाधान करने में सक्षम है, संघ के स्वयंसेवक से लेकर जनसंघ के अध्यक्ष तक और जीवन के अंतिम क्षणों तक दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन में 'स्व' का कोई स्थान नहीं था, उनका पूरा जीवन देश की संस्कृति और देश के हित के लिए समर्पित रहा। ऐसे महान देशभक्त व उत्कृष्ट संगठनकर्ता की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।कार्यक्रम संयोजक राम सिंह ने बताया कि समर्पण दिवस का कार्यक्रम हर बूथ पर सफलतापूर्वक रूप में मनाया गया और पार्टी को इस कार्यक्रम से बल मिला है।
 

More videos

See All