इनेलो सुप्रीमो ओपी चौटाला ने पार्टी में किया बड़ा फेरबदल

इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला ने पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करते हुए संगठन पदाधिकारियों में बड़ा फेरदल किया है। उन्होंने विधायक नसीम अहमद को मेवात का और हेमराज जागलान को पानीपत का जिला अध्यक्ष बनाया है।
इनेलो सुप्रीमो ने हलका प्रधानों और शहरी प्रधानों में भी बदलाव किया है। हलका प्रधानों में भारत मढ़हान डबकोली को इंद्री, मनजीत सिंह साधु सिंह को अम्बाला कैंट, भगवंत सिंह सौंकड़ा को नीलोखेड़ी, सतप्रकाश बीसला महम, ओमप्रकाश हुड्डा को सांपला, बलवान सिंह जमालपुर को बवानीखेड़ा, रणबीर उर्फ धीरा सरपंच को तोशाम, विनोद अरोड़ा डबवाली, महावीर गुलिया बादली, जेपी सिंह को राई, जोगिंदर मलिक बरौदा, बल्ली शेखावत सतनाली को महेंद्रगढ़, अजय खोसा नारनौल, राजा राम गोलवा नांगलचौधरी, कर्ण सिंह यादव को अटेली, कृष्ण यादव को पटौदी, बादशाहपुर के अटलवीर कटारिया, कलीराम खेदड़ को उकलाना, यशपाल बेरवाल भाटला को हांसी और रघुविन्दर को बरवाला का हलका प्रधान बनाया गया है। जसविंदर सिंह बिन्दु को कालांवाली का दूसरा हलका प्रधान बनाया गया है।

More videos

See All