उपवास पर बैठे नायडू से मिले राहुल गांधी, कहा- मोदी ने विशष दर्जा को लेकर झूठ बोला

लखनऊ रवाना होने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी चंद्रबाबू नायडू का साथ देने के लिए आंध्र प्रदेश भवन पहुंच गए हैं। जहां नायडू एक दिन का धरना कर दे रहे हैं। नायडू के मंच से बोले राहुल गांधी, 'मोदी ने आंध्र प्रदेश से किया वादा पूरा नहीं किया। केवल एक या दो महीने की बात है विपक्षी पार्टी नरेंद्र मोदी को दिखाएगी कि भारत की जनता की भावनाएं क्या हैं। चौकीदार चोर है। पीएम ने आंध्र प्रदेश का पैसा चुराया और अनिल अंबानी को दे दिया। हम भाजपा और नरेंद्र मोदी को हराने वाले हैं। पीएम जहां जाते हैं वहां झूठ बोलते हैं। मैं आंध्र के लोगों के साथ हूं। उनकी कोई विश्वसनीयता नहीं बची है।'
 

More videos

See All