गुर्जर समाज आगे आए, मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाए

प्रदेश भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा की ओर से दिल्ली प्रदेश कार्यालय में आयोजित गुर्जर समाज सम्मेलन में नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों व उपलब्धियों की चर्चा हुई। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में गुर्जर समाज की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। 2014 के चुनाव में इस समाज ने भाजपा का साथ दिया था। अब एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए गुर्जर समाज को आगे आना चाहिए, जिससे कि सीमाएं सुरक्षित रहें और देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ सके।
तिवारी ने कहा कि आज राजनीति में नकारात्मक विचारधाराओं का गठबंधन हो रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अर¨वद केजरीवाल उस गठबंधन में शामिल होने के लिए आतुर हो रहे हैं। भ्रष्टाचारियों पर हुई कार्रवाई से परेशान होकर ये लोग किसी तरह से भाजपा के विजय रथ को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। झूठ का माहौल बनाया जा रहा है। लोगों को झूठे फोन किए जा रहे हैं कि भाजपा उनके वोट कटवा रही है, जिन्हें केजरीवाल जुड़वा देंगे। इस तरह के झूठ को जनता के सामने रखने की जरूरत है।

More videos

See All