15 साल में कांग्रेस ने 5 गलियां भी नहीं बनाईं: केजरीवाल

शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किराड़ी की 11 अनधिकृत कॉलोनियों में विकास के कामों की शुरुआत की। इस मौके पर जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली में 15 साल कांग्रेस की सरकार रही। इन सालों में किसी कच्ची कॉलोनी में 5 गलियां भी नहीं बनाई गईं। 'आप' सरकार ने पूरी दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों में तेजी से विकास के काम किए हैं। 
केजरीवाल ने कहा कि इन 11 कॉलोनियों में लगभग 272 गलियां और 544 नालियां बनाई जाएंगी। लगभग 27 करोड़ की लागत से इन 11 कॉलोनियों में 29 किलोमीटर लंबी गलियों और 58 किलोमीटर लंबी नालियों को बनवाने का काम किया जाएगा। ये काम दिसंबर 2019 तक पूरे कर लिए जाएंगे। काम पूरा होने के बाद इलाके में रहने वाले लगभग 1 लाख लोगों को इसका फायदा होगा। 

More videos

See All