भाईचारे की बात करने वाले भाजपा की आंखों में रड़कते हैं : दीपेंद्र
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने साढ़े 4 साल में कोई विकास नहीं किया, बल्कि केवल झूठी घोषणाएं कर लोगों को गुमराह किया है। लेकिन अब प्रदेश की जनता भाजपा के जुमलेबाजी ने नहीं आने वाली है। शनिवार को कांग्रेस सांसद गांव घुसकानी, धामड, मकड़ौली, मुगान, अटैल सहित कई गांवों में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भाईचारे और विकास की बात करने वाले भाजपा की आंखो में रड़कते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों और बीपीएल परिवारों के कर्जे माफ किए जाएंगे। साथ ही हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करने के साथ-साथ बुढ़ापा पेंशन को भी बढ़ाई जाएगी। इसी प्रकार युवाओं के लिये रोजगार मुहैया कराने की दिशा में युद्धस्तर पर तेजी से काम किया जाएगा।