हरियाणा में काडर खड़ा करने फिर दौरे पर निकलेंगे ओमप्रकाश चौटाला

राजनीतिक परिस्थितियों को अपने अनुकूल करने में माहिर पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके ओमप्रकाश चौटाला जल्द ही पूरा प्रदेश नापेंगे। बसपा द्वारा राजनीतिक रिश्ता तोड़ने के बावजूद इनेलो सुप्रीमो ने हार नहीं मानी है। तिहाड़ जेल से बाहर आते ही उन्होंने अपने छोटे बेटे अभय सिंह चौटाला के साथ प्रदेश की राजनीतिक स्थिति पर मंथन किया और पूरा प्रदेश नापने का कार्यक्रम तय कर डाला।
ओमप्रकाश चौटाला 21 दिन की फरलो पर तिहाड़ जेल से बाहर आए हैं। जींद उपचुनाव के दौरान भी चौटाला को फरलो मिल गई थी, लेकिन अभय चौटाला ने आरोप लगाया कि जेजेपी और आम आदमी पार्टी के हस्तक्षेप के चलते इनेलो सुप्रीमो की फरलो रद करा दी गई। फरलो रद होने की वजह से चौटाला जींद में अपनी पार्टी के उम्मीदवार उम्मेद सिंह रेढू के हक में प्रचार नहीं कर पाए। चौटाला यदि जींद में घूम जाते तो नतीजे कुछ और ही होते।

More videos

See All