मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज पेश करेंगे हिमाचल का बजट

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शनिवार को विधानसभा में हिमाचल का बजट पेश करेंगे। लोकसभा चुनाव से पहले पेश हो रहे बजट में किसानों के अलावा बेरोजगार केंद्र में होंगे। इन दो वर्गों के लिए नई सौगातें बजट में शामिल हो सकती हैं। प्रदेश को पर्यटन विकास के पंख लगें, इसके लिए नई घोषणा संभावित है।
पर्यटन को रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार ने पूरा साल कसरत की है। सरकार औद्योगिक निवेश को बढ़ाने के लिए नई योजना ला सकती है। बजट राजनीतिक हित साधने के साथ सरकार की अलग पहचान को भी परिलक्षित करेगा। बजट में कृषि व बागवानी सर्वोच्च स्थान पर रहने की उम्मीद है। युवाओं को लुभाने के लिए बजट में बड़ी घोषणा हो सकती है। स्वरोजगार, स्टार्टअप सहित कई योजनाओं से युवा वर्ग का ध्यान रखा जा सकता है। जयराम ठाकुर के पहले बजट में 30 नई योजनाओं की घोषणाओं से दूसरा बजट भी प्रयोगात्मक होने की उम्मीद है। पिछले बजट की तरह इस बार भी नई योजनाओं की घोषणा संभावित है।
बजट में वित्तीय प्रबंधन मुख्यमंत्री के लिए चुनौती रहेगा। आय के नए साधन तलाशने की ओर बढ़ते कर्ज को कैसे कम किया जाएगा, इस पर भी नजर रहेगी। महिलाओं को कई नई योजनाओं के साथ जोड़ने का एलान हो सकता है। इस बजट पर केंद्र के अंतरिम बजट की परछाई नजर आ सकती है। उम्मीद है कि केंद्रीय योजनाओं से प्रदेश के हर वर्ग को जोड़ने का सरकार प्रयास करेगी।

More videos

See All