मोदी की मन की बात घर-घर पहुंचाने को भाजपा का रथ रवाना

भाजपा ने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात घर-घर तक पहुंचाने के लिए मन की बात रथ यात्रा रवाना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं को केंद्र की योजनाओं के बारे में भी लोगों को जानकारी देने को कहा। 
पटेलनगर में आयोजित मन की बात रथ यात्रा का धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि रथ यात्रा शहर के हर वार्ड और गली में जाएगी। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात के साथ केंद्र की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। 
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा हर बूथ, वार्ड और मंडल में रथ यात्रा निकालेगी। रथ यात्रा ब्रह्मपुरी, लोहियानगर, निरंजनपुर, माजरा, टर्नर रोड, आदि स्थानों पर गई। इस दौरान लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

More videos

See All