कांग्रेस-भाजपा की राजनीति हिंदुत्व से संचालित: महबूबा मुफ्ती

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों की राजनीति हिंदुत्व से संचालित है। इस वजह से इनके बीच अंतर करना मुश्किल है। ट्वीट में कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मुजफ्फ रनगर दंगा मामले के आरोपियों के खिलाफ  मामले वापस ले लिए। मध्य प्रदेश सरकार ने गोकशी के तीन आरोपियों के खिलाफ एनएसए लगा दिया। उत्तर प्रदेश से मध्यप्रदेश तक राजनीतिक रुख धुंधले हैं तथा कांग्रेस एवं भाजपा के बीच अंतर करना मुश्किल हो रहा है। आधुनिक भारत में हिंदुत्व वास्तविक राजनीति को चलाता है। 

More videos

See All