भारत के मन की बात मोदी के साथ अभियान का शुभारंभ

‘‘भारत के मन की बात मोदी के साथ’’ अभियान की शुरूआत बुधवार को सुबह भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय से हुई। इस अभियान की शुरूआत केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने 25 रथों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड ने कहा कि भाजपा अपने वादों पर पूरा खरा उतरती है। भाजपा द्वारा जारी किए गए मेनिफेस्टो के लगभग 95 प्रतिशत वादे पूरे किए जा चुके हैं। इसी के अंर्तगत केंद्र सरकार ने जहां 5 करोड़ गैस सब्सिडी कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा था वह पूरा कर लिया गया है तथा आगामी लक्ष्य 8 करोड़ गैस सब्सिडी कनेक्शन देने का रखा गया है और इसे भी जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा। सबका साथ, सबका विकास के लिए मोदी सरकार की नीयत और नीति स्पष्ट है।
‘‘भारत के मन की बात मोदी के साथ’’ अभियान के संयोजक अरूण चतुर्वेदी ने कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत की। उन्होंने इस अभियान से जुड़ने के लिए विभिन्न माध्यमों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत आमजन विभिन्न माध्यमों ‘फेसबुक, टवीटर, इंस्टाग्राम, टोल फ्री नम्बर एवं सुझाव पत्र‘ के जरिए अपने सुझाव दे सकेंगे।

More videos

See All