कांग्रेस की सियासत में चमकी विरासत

प्रदेश कांग्रेस की सियासत में विरासत की चमक मंगलवार को साफ दिखाई दी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने अपनी नई टीम का ऐलान किया। इस टीम में कांग्रेस नेताओं के बेटों को अहम जिम्मेदारी दी गई है। राठौर ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह, पूर्व मंत्री जीएस बाली और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल के बेटों को अहम जिम्मेदारी सौंपने के साथ पार्टी को एकजुट करने का प्रयास किया है।
राठौर ने प्रदेश कार्यकारिणी में वीरभ्रद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य और जीएस बाली के बेटे रघुवीर ¨सह बाली को महासचिव बनाया है। बृज बिहारी लाल बुटेल के बेटे आशीष बुटेल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश कार्यकारिणी में वीरभद्र और वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा गुट को तरजीह मिली है। वहीं, पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू गुट के नेताओं की जिम्मेदारी बदली गई है। सुक्खू के कार्यकाल में नियुक्त किए गए नेताओं को हटाने के स्थान पर उनके दायित्वों को बदल दिया गया है। कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की संख्या 127 की गई है। इसमें 17 जिलाध्यक्षों को शामिल किया जाए तो 144 पदाधिकारी की नई टीम है। लोकसभा चुनाव जीतने के मद्देनजर राठौर ने पदाधिकारियों की संख्या 35 से अधिक बढ़ाकर युवाओं को तरजीह दी है। नई टीम को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की मंजूरी मिलने के बाद जारी किया गया है। राठौर की नई टीम में 15 उपाध्यक्षों, 18 महासचिवों व 68 सचिवों की नियुक्ति की गई है। लोकसभा चुनाव के बाद होगा कार्यो का आकलन नई टीम में संतुलन बनाने के लिए वीरभद्र के विरोधी भी कार्यकारिणी में शामिल किए गए हैं। 
राहुल गांधी 50 फीसद महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित करने की बात कर रहे हैं। वहीं राठौर की 144 पदाधिकारियों की टीम में मात्र 13 फीसद यानी 19 महिलाओं को ही नियुक्त किया गया है। महासचिव के पद पर कोई भी महिला नियुक्त नहीं की गई है। पुरानी महिला नेत्रियों विद्या स्टोक्स, आशा कुमारी विप्लव ठाुकर सरीखी महिलाओं को छोड़ दिया जाए तो टीम में नई केवल गिनी चुनी महिलाएं हैं।
 
 

More videos

See All