भाजपा का जेल भरो आंदोलन किसानों की पूर्ण कर्ज माफी के लिए है

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि कांग्रेस सदा ही लोकतंत्र का गला घोंटती आई है, यह पहली बार नहीं हो रहा। भाजपा का जेलभरो आंदोलन किसानों की पूर्ण कर्जमाफी को लेकर है। 8 फरवरी को जेल भरो आंदोलन होगा। उन्होंने कहा कि किसानों की कर्ज माफी 99 हजार करोड़ रुपए की है, बिना रोड मैप कांग्रेस ने जनता व किसानों को भ्रमित कर सत्ता तो हथिया ली अब प्रदेश का किसान लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से इसका जवाब मांगेगा ।
अशोक परनामी सोमवार को अजमेर में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। परनामी ने कहा प्रदेश में विधानसभा चुनाव में भाजपा को उम्मीद के अनुसार सीट नहीं मिली किन्तु कांग्रेस भी जीती नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश के किसानों को भ्रमित करने का काम किया है। कांग्रेस ने 10 दिन में किसान का कर्ज माफ करने का भ्रम फैला कर वोट ले लिए और सरकार बनाली किन्तु 99 हजार करोड़ का पूर्ण कर्जमाफी का मामला है इसका कोई रोड मैप नहीं है।

More videos

See All