लोगों को अब कांग्रेस से आस : सतेन्द्र सिंह

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतेन्द्र सिंह ने गांव मोहब्बतपुर में डोर-टू-डोर अभियान चलाकर कांग्रेस की रीति-नीतियों का प्रचार प्रसार किया। अभियान के तहत ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश का विकास केवल कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है। कांग्रेस हर वर्ग को साथ लेकर चलने का कार्य करती है जबकि मौजूदा भाजपा सरकार ने आमजन के लिए कुछ नहीं किया। 
उन्होंने कहा कि हाल ही में पेश किए गए बजट में भाजपा सरकार ने किसानों को 500 रुपए हर महीने राशि देने की घोषणा कांग्रेस पार्टी के दबाव में आकर की है। कांगे्रस ने हमेशा किसानों के हितों में कार्य किया है और आज किसान वर्ग बदहाली में है। देश के लिए अन्न का उत्पादन करने वाला किसान आज कठिनाई में है और मौजूदा भाजपा सरकार ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर किसान को हर महीने 2000 रुपए की राशि दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि कर्मचारी वर्ग अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन करने पर मजबूर है। भाजपा ने शिक्षा और व्यापार के साथ देश-प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। यही कारण है कि अब लोगों का इस सरकार मोहभंग हो गया है और लोग कांग्रेस की तरफ आस लगाये बैठे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस सत्तासीन होकर प्रदेश के चहुंमुखी विकास की दिशा में कदम उठाएगी।
इस अवसर पर आदमपुर ब्लाक अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोनी, राजीव सोनी, देवेन्द्र कामरेड, पूर्व सरपंच मंदरूप सिंह, भजनलाल खटावलिया, देवीलाल सहारण, लीलूराम नेहरा, संदीप कुमार, सतबीर बैनीवाल, घुड़साल पूर्व सरपंच नंदलाल सहारण सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे। 

More videos

See All