चंद्रबाबू नायडू ने खुद सहानुभूति पाने के लिए भाजपा पर सारा दोष मढ़ा: अमित शाह

आंध्र प्रदेश में भाजपा ने सोमवार को अपना चुनावी बिगुल फूंक दिया है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नायडू ने कांग्रेस के विधायक के रूप में राजनीति में शुरुआत की और बाद में एनटीआर की पार्टी में शामिल हो गए। इसके बाद उन्होंने एनटीआर की पूरी पार्टी को हड़प लिया। शाह ने कहा कि चंद्रबाबू नायडू को जब लगा कि उनके सरकार चलाने के तरीके और बेटे को सीएम बनाने के प्रायसों से लोग खुश नहीं हैं, तो उन्होंने सहानुभूति पाने के लिए सारा दोष भाजपा पर मढ़ दिया और पार्टी से दूरी बना ली। 

More videos

See All