पेड़ों की अवैध कटाई रोकने एवं पर्यावरण की रक्षा विभाग का पहला काम: बिश्नोई

 वन एवं पर्यावरण (स्वतंत्र प्रभार) तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री सुखराम बिश्नोई ने कहा कि पेड़ों की अवैध कटाई रोकने एवं पर्यावरण की रक्षा करना विभाग का पहला उत्तरदायित्व है। उन्होंने कहा कि अवैध कटाई रोकने के लिए पेडों की नम्बरिंग करने के पश्चात् वीडियोग्राफी करवार्ई जाए। 

वन राज्य मंत्री बिश्नोई रविवार को जिले के एक दिवसीय दौरे के दौरान कलेक्ट्रेट सभा हॉल में आयोजित बैठक में निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा लगाए गये पौधों में से अधिकतम पौधे जीवित रहे। हमारा प्रयास रहना चाहिए कि सौ पौधों में से कम से कम 80 पौधे जीवित रहे। उन्हाेंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिकतम फलदार पौधे नर्सरियों में तैयार किये जाये। वन भूमि पर बसी आबादियों के नियमितीकरण के संबंध में कहा कि ऎसे प्रकरण पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार के अधीन आते हैं। 

More videos

See All