आप के लिए सीएम उम्मीदवार महत्वपूर्ण नहीं : जयहिंद

आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक नवीन जयहिंद ने कहा कि हरियाणा से कांग्रेस, भाजपा, इनेलो (सीबीआई) को उखाड़ फेंकने के लिए सभी दलों से खुले दिल से बात करने को तैयार हैं। जयहिंद ने कहा कि आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि मुद्दे महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि जजपा को आम आदमी पार्टी ने जींद उपचुनाव में समर्थन दिया था, क्योंकि हरियाणा की जनता को एक नये राजनीतिक विकल्प की जरूरत है और इसे जींद ने स्वीकार भी किया। जींद उपचुनाव में ये साफ दिख गया कि कांग्रेस और इनेलो की दुकान पर ताला लग गया है।

More videos

See All