अर्जुन ठाकुर को कांग्रेस में मिली नई जिम्मेदारी

 धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के युवा नेता अर्जुन ठाकुर को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने नई जिम्मेदारी सौंपी है। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अर्जुन ठाकुर को जम्मू- कश्मीर की उधमपुर लोकसभा सीट का को- ऑडीनेटर नियुक्त किया है। वो वहां पर कांग्रेस के चुनाव प्रबंधन का जिम्मा संभालेंगे।
गौर रहे कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव में उनके बेहतर कार्य को देखते हुए यह बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। धर्मपुर के कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अर्जुन ठाकुर को इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी है और खुशी जाहिर की है।

More videos

See All