लोकसभा चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेंगी रजनी पाटिल, चार को बैठक

 हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल तीन व चार फरवरी को हिमाचल दौरे पर आएंगी। वह कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगी। चार फरवरी को सुबह 11 बजे कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में चुनाव प्रचार समिति की बैठक होगी। इसकी अध्यक्षता रजनी पाटिल करेंगी।
बैठक में चुनाव प्रचार समिति के चेयरमैन जीएस बाली, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप ¨सह राठौर व समिति के अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहेंगे। इसमें लोकसभा चुनाव में प्रदेश की चारों सीटें जीतने के लिए रणनीति बनाई जाएगी। चुनाव प्रचार समिति की बैठक के बाद दोपहर 1:30 बजे शक्ति संयोजकों की बैठक होगी। संयोजकों से प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का ब्योरा लेने के साथ शक्ति अभियान को किस तरह तेज किया जाए, इस संबंध में निर्देश जारी किए जाएंगे।

More videos

See All