हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचार करने आएंगे राहुल

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर का कहना है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी प्रदेश की चारों सीटों पर प्रचार करने के लिए आएंगे। इस बार कांग्रेस चारों सीटों से भाजपा को हराकर बाहर करेगी। प्रदेश कांग्रेस ने राहुल को चारों सीटों पर रैलियां करने का निमंत्रण दिया है। उन्होंने यहां चुनाव प्रचार करने की हामी भर दी है।
वीरवार को जारी बयान में कुलदीप राठौर ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद उनकी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात हुई। राठौर ने राष्ट्रीय महासचिव से कहा कि वह पार्टी में सकारात्मक कार्य संस्कृति विकसित करेंगे। पार्टी के प्रत्येक रैंक में अनुशासन सुनिश्चित करेंगे, ताकि कार्यकर्ता उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा के साथ लोकसभा चुनाव के लिए कड़ी मेहनत करें। उन्होंने हिमाचल के कई जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अपने हाल की व्यस्तताओं के बारे में भी उल्लेख किया। उन्होंने केसी वेणुगोपाल को आश्वासन दिया कि पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में सभी मोर्चो पर एकजुट है।
हिमाचल में सकारात्मक सोच के साथ पार्टी लोकसभा चुनाव में उतरेगी। पार्टी का वरिष्ठ नेता से लेकर निचले स्तर का कार्यकर्ता एकसाथ काम करता नजर आएगा। इस अवसर पर कुलदीप ¨सह राठौर के साथ प्रदेश महासचिव (संगठन व प्रशासन) रजनीश किमटा भी मौजूद थे।

More videos

See All