आक्रामक हुए शिवपाल, कहा-चूर होगा सपा-बसपा के गठबंधन का अहंकार

 प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की पहली प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को सपा-बसपा गठबंधन पर तो हमला बोला ही, भाजपा को भी निशाने पर रखा। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन स्वार्थवश बना है। इस गठबंधन का अहंकार जल्द ही दूर होगा।
पार्टी कार्यालय में हुई कार्यकारिणी की बैठक में न सिर्फ चुनावी तैयारियों पर चर्चा हुई, बल्कि आर्थिक राजनीतिक प्रस्ताव भी पेश किए गए। अखिलेश यादव का नाम लिए बिना शिवपाल ने गठबंधन के लिए उन्हें कठघरे में खड़ा किया। कहा, सपा ने उस पार्टी से गठबंधन किया है, जिसने अपना शासनकाल में समाजवादियों पर जमकर जुल्म ढाए हैं। शिवपाल के तेवर भाजपा के लिए भी तीखे रहे।

 उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार व मोदी का इकबाल मर चुका है। किसान, मजदूर, अल्पसंख्यक, युवा, महिलाएं, व्यवसायी सभी दुखी हैं। हम समाजवादी लोग हैं, हमने आंदोलन कर हमेशा खुद को साबित किया है। संघर्ष के दम पर हमने सरकारें बदली हैं और इस बार भी करेंगे।

More videos

See All