गठबंधन पर अमित शाह का तंज, हर दिन बनेंगे अलग-अलग पीएम

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि राम मंदिर मुद्दे पर कांग्रेस को बोलने का कोई अधिकार नहीं है। क्योंकि कांग्रेस कतई नहीं चाहती है कि अयोध्या में राम मंदिर बने। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले ही कांग्रेस के वकील तारीख बढ़वा देते हैं। भाजपा सरकार में आई तो पता चला श्रीराम जन्म भूमि न्यास की 42 एकड़ भूमि कांग्रेस सरकार ने 1993 में अधिग्रहीत कर ली थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साधुवाद देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अब इस भूमि को श्रीराम जन्म भूमि न्यास को वापस करके एतिहासिक कदम उठाया है। कहा, अयोध्या में राम मंदिर जल्द बनेगा, इसके लिए भाजपा कटिबद्ध है और ये हमारा संकल्प है। वह निराला नगर रेलवे ग्राउंड में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

More videos

See All