राहुल गांधी की न्यूनतम आमदनी देने की घोषणा एक ऐतिहासिक कदम - गहलोत

 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तरफ से गरीबों को न्यूनतम आमदनी देने की घोषणा एक ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि विश्व के अंदर ऐसी घोषणा कभी किसी ने नहीं की होगी।

राजस्थान विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत में गहलोत ने कहा कि गारंटी देना किसी को कोई भूखा नहीं सोए, न्यूनतम आमदनी उसकी हो, यह एक ऐतिहासिक घोषणा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जो कहा है वह करके दिखाया है। राहुल गांधी ने राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में जो-जो वादे किए है, वह करके दिखाए है। उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं जब केंद्र में सरकार बनेगी, तब यह हो भी जाएगा। 

उन्होंने कहा कि मैंने तो इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। किस तरह इस योजना को अमलीजामा पहनाया जा सके। यह नागरिकों के लिए जरूरी है। दुनिया के मुल्कों में भी सामाजिक सुरक्षा होती है। अब हमारा देश में 70 साल बाद इस स्थिति में है कि आज हम लोग भी सक्षम है। अगर इच्छाशक्ति हो सरकारों की, तो सबकुछ संभव है। हर नागरिक को जीने का अधिकार मिलना चाहिए।

More videos

See All